{"_id":"57e822c64f1c1bf50a574191","slug":"four-young-drowned-in-kosi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नौजवानों की मौत से टांडा में कोहराम, हर आंख नम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नौजवानों की मौत से टांडा में कोहराम, हर आंख नम
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा/रामपुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में लालपुर स्थित कोसी नदी में डूबे युवकों की सूचना पर उमड़ी भीड़ पहुंचे परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसी नदी में नहाते हुए नगर के चार युवकों की डूबकर मौत के बाद जैसे ही परिजन चारों के शव लेकर पहुंचे पूरे नगर में कोहराम मच गया। जिसने सुना वह वहीं दौड़ा चला आया। ढाढ़स बंधाने वालों की भीड़ लग गई। टांडा का बाजार भी बंद सा हो गया।
मोहल्ला बरगढ़ निवासी ताजीम पुत्र फईम (17), मुकीम पुत्र सलीम (18), महफूज पुत्र सबूर पहलवान (20), बिलाल पुत्र नसरुद्दीन (19) लालपुर कोसी नदी में नहाने गए थे वहीं उनकी डूबकर मौत हो गई थी। जैसे ही परिजनों को पता चला घरों में कोहराम मच गया। करीब तीन घंटे बाद जब चारों के शव पहुंचे तो आधा बाजार भी बंद सा हो गया। चारों के घर भीड़ लग गई। हादसे के बाद टांडा में देर रात तक परिजनों के पास भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
कोसी में डूबकर मरे चार युवकों में तीन युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं तथा चारों के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। मेहनत ताजीम, मुकीम सगे चचेरे तहेरे भाई हैं, बिलाल भी इसी खानदान से हैं। सलीम अलग परिवार से है। मुकीम और ताजीम सन राइज इंटर कालेज में पढ़ते हैं। महफूज ड्राइविंग करता है बिलाल मजदूरी करता था। जैसे ही इनके शव गांव में आए लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई गमगीन माहौल में दिखा। परिजनों का हाल-बेहाल था। बेटों की लाश देखकर मां-बाप बदहवास हो गए। मासूम चेहरों को देख्ा मोहल्लेवाले भी गमजदा दिखे।
विज्ञापन