फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four vehical colied in fog

कोहरे के चलते हाईवे पर चार वाहन भिड़े

Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
four vehical colied in fog
धमोरा में सोमवार की सुबह को कोहरे के कारण ट्रक में घुसी कार।
 हाईवे पर कोहरे ने सोमवार सुबह कोहराम मचा दिया। गलत साइड से आ रही एक कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। इसके बाद पीछे से आई चार कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनको सरकारी अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन

 
 बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली के पंजाबी कॉलोनी निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी राखी और बेटे यश के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। इस बीच शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा बाईपास पर घना कोहरे में उनकी कार गलत साइड में आ गई  जिससे सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। इसके बाद ट्रक के पीछे चल रही कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बाईपास पर यातायात एक घंटे तक प्रभावित हो गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से जाम को खुलवाया।  
विज्ञापन

 
 वहीं, स्वार रोड कम हाइट वाले उर्दू गेट से स्कूल टकरा गई। कोहरे में हुए इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र मुस्तफा हुसैन ने बताया कि सुबह घना कोहरा होने के कारण एक स्कूली बस स्वार की ओर जा रही थी। तभी वह उर्दू गेट के पास लगे भारी लोहे के बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई क्विंटल वजन का लोहे का बैरियर भी टूट कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने बस ड्राइवर और लोगों को डरा धमका कर भगा दिया और मामले को रफा दफा कर दिया, जो बहुत ही चिंता का विषय है। कई क्विंटल वजन वाले लोहे के बैरियर को बाद में मशीन के द्वारा एक साइड में खड़ा कर दिया गया है। पूर्व मंत्री पुत्र मुस्तफा हुसैन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए मांग की है कि तत्काल स्वार- बाजपुर रोड स्थित कम हाइट वाले उर्दू गेट को हटवाया जाए। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed