{"_id":"61e1aaaa5cb2e901625340d9","slug":"four-thief-arrested-rampur-news-mbd4160201121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से ट्राई साइकिल के बीस लाख के पार्टस चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से ट्राई साइकिल के बीस लाख के पार्टस चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। पंजाब से ट्रक में भरकर उड़ीसा जा रहे ट्राई साइकिल के पार्ट्स को रास्ते में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों के कब्जेे से करीब 25 लाख के ट्राई साइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
पंजाब के पटियाला निवासी हरप्रीत सिंह ट्रक मालिक हैं। उनके ट्रक पर पंजाब के गांधीनगर निवासी सुखदेव सिंह चालक है। आरोप था कि 30 दिसंबर को मदारपुर स्थित एक फैक्टरी से चालक ट्रक में 300 ट्राई साइकिल के पार्ट्स भरकर उड़ीसा के लिए निकला था, जिसको सात जनवरी को उड़ीसा पहुंचना था। लेकिन, सात जनवरी को ट्रक उड़ीसा न पहुंचने पर मालिक ने चालक से संपर्क करने के प्रयास किया तो उसका फोन नंबर बंद मिला था।
इस दौरान हरप्रीत को सूचना मिली थी कि मिलक थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर उसका ट्रक खाली खड़ा है। सूचना पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए थे। इस दौरान ट्रक से ट्राई साइकिल के पार्ट्स गायब थे। बाद में उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने चालक सुखदेव सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद बुधवार रात को पुलिस ने रामपुर जिले के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव मडिया उदयराज निवासी हिंमाशु को हिरासत में ले लिया था। हिमांशु ने पूछताछ में घटना की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद मिलक पुलिस ने बरेली के शाही स्थित एक इंटर कॉलेज में छापा मारा। वहां से पुलिस ने चालक सुखदेव सिंह, रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी राधे और बिलासपुर के चीनी मिल निवासी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए ट्राई साइकिल के पार्ट्स को बरामद कर लिया।
मिलक थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्राई साइकिल के पार्ट्स चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पार्ट्स की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इनके पास से एक कार, तमंचे, कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया है। चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।