फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four sent to jail with one quintal of electric wire stolen and three tents

एक क्विंटल चोरी के बिजली और तीन तमंचों के साथ चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four sent to jail with one quintal of electric wire stolen and three tents
रामपुर। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक क्विंटल बिजली का तार और तीन तमंचे समेेत चाकू और तार काटने के उपकरण मिले हैं। आरोपियों पर पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला मिलक खानम क्षेत्र का है। शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम बमना के जंगल में बिजली का तार काट रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को पांच चोर मिले जो बिजली के काटे गए तारों के टुकड़े आपस में बांट रहे थे। पुलिस की टीम को देखकर आरोपियों ने उस पर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। एसओ प्रिंस शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रिफाकत खां निवासी मोहम्मद गंज थाना बनियाठेर जनपद संभल, अकरम निवासी मोहम्मद गंज थाना बनियाठेर जनपद संभल, अमित निवासी आवास विकास कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर, विष्णु निवासी ग्राम जयंतीपुर पुरानी आबादी थाना मझोला जनपद मुरादाबाद है। चारों के पास से एक क्विंटल एल्यूमीनियम बिजली का तार, तीन तमंचे, तीन कारतूस और तीन खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक चाकू, एक कटर लोहा, एक सूजा लोहे का, दो बोरा टाट, तीन बोरी प्लास्टिक खाली, दस किलोग्राम लोहे का तार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed