फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four quintal meat recovered from car

कार में मिले गोवंशीय पशुओं के मांस से भरे बोरे, बजरंग दल का कोतवाली पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
four quintal meat recovered from  car
मिलक। बिलासपुर-मिलक रोड पर रविवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार लग्जरी कार बिलासपुर की ओर से मिलक की ओर आ रही थी। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार को रोका। पुलिस को देख कार सवार लोग उतरकर भाग गए। चेकिंग होने पर उसमें से चार बोरों में करीब चार क्विंटल मांस बरामद हुआ। पुलिस मांस सहित कार को कोतवाली ले गई। उपनिरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। पशु चिकित्सकों ने मांस गोवंश के पशुओं का होने की बात कही है। इसी बीच मांस मिलने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर गोवंशीय पशुओं का कटान न रोक पाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. संसार सिंह का कहना है कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार को प्रात: साढ़े चार बजे रोका था। कार से मांस बरामद हुआ। वहीं कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम बना दी गईं हैं। आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात चार के खिलाफ गोवध एवं पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसको उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है। बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख मुकेश पटेल का कहना है कि मांस से भरी कार की सूचना उन्होंने पुलिस को दी, जिसपर कार्रवाई की गई। कार में मांस मिलने की सूचना पर बजरंग के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म किया गया। कार से बरामद मांस का पुलिस ने पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय पैनल टीम से पोस्टमार्टम कराया। पैनल में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल, रठौड़ा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित तोमर तथा धमोरा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जोश गंगवार शामिल रहे। टीम ने पकड़ा गया मांस गोवंशीय पशु का होने की बात कही है। इस दौरान बजरंग दल के विहिप के नगराध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, रवि शर्मा, अमृत गौड़, सर्वेश गंगवार, रामौतार पांडेय, रोहित गंगवार, सुशांत आर्य, अंकित गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार, हरिओम गोस्वामी, मोहित, सुमित चंद्रा, मोरपाल मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन

00
एसपी बोले एक को लिया गया है हिरासत में
एसपी शगुन गौतम का कहना है कि मिलक में रविवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार को पीछा कर पकड़ा था। मौके से कार सवार फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस कार को कोतवाली ले आई। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी मुख्य रूप से अन्य प्रदेश के निवासी हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे मिलक
मिलक। विरोध में प्रदर्शन की जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता भी मिलक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाली आए एसएसपी डॉ. संसार सिंह से बात की। जिलाध्यक्ष ने गोवंशीय पशुओं के हत्या की घटनाओं को सख्ती से रोकने की मांग की। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री हरीश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय, भाजपा के नगराध्यक्ष मनोज पांडेय, ऋषि पांडेय आदि मौजूद रहे।

00
मुखबिरी के शक में युवक की पिटाई की, पुलिस ने बचाया
मिलक। आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ में शामिल एक युवक की मुखबिरी के शक में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। युवक की पिटाई होते देख पुलिस ने उसे बचाया।
कोतवाली परिसर में रविवार सुबह कार में मिले गोवंशीय पशुओं के मांस के विरोध में कुछ लोग जुट गए थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ में शामिल युवक को कुछ लोगों ने मुखबिरी के शक में पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवक को पिटता देख पुलिस ने उसे बमुश्किल बचाया। पिटाई करने वालों का कहना था कि यही गोवंशीय पशु तस्करों का मुखबिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed