{"_id":"60ae819d8ebc3e7ffa1cd9bc","slug":"four-persons-died-due-to-corona-rampur-news-mbd3901988103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला समेत चार की मौत, 36 नए संक्रमितों की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला समेत चार की मौत, 36 नए संक्रमितों की पुष्टि
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला समेत चार संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें दो नगर क्षेत्र से संबंधित है। इसके साथ ही बुधवार को 36 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 71 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 373 रह गए हैं।
कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर चार संक्रमितों की मौत हो गई। मंगलवार को कई दिन बाद किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई, लेकिन बुधवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें एक नगर क्षेत्र की 60 साल की महिला है, एक स्वार क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला है, एक टांडा क्षेत्र की 55 वर्षीय महिला है और एक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का 35 वर्षीय संक्रमित युवक है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में आरटी-पीसीआर जांच में 24 संक्रमित, एंटीजन जांच में 4 संक्रमित और निजी लैब जांच में आठ संक्रमितों की पुष्टि की गई है।
वहीं बुधवार को 71 लोगों ने अपना आइसोलेशन पूरा कर लिया है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 373 रह गए हैं, जबकि अब तक जिले में कुल 11528 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है। बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जनपद में सक्रिय मामलों में से 263 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, 22 संक्रमित अन्य जनपदों में आइसोलेट और 58 मरीज भर्ती हैं। इसके साथ ही एल-2 कोविड अस्पताल में 13 मरीज आइसोलेशन में हैं, सीआरपीएफ और जिला कारागार में आइसोलेशन में दो-दो मरीज हैं, जबकि टीएमयू में पांच संक्रमित आइसोलेट हैं।