{"_id":"6035393c8ebc3ee8fc535238","slug":"four-injured-in-car-accident-at-luhri-aani-road-rampur-news-sml3620342116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के छांवटी में कार हादसा, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के छांवटी में कार हादसा, चार लोग घायल
विज्ञापन
आनी लूहरी मार्ग पर छावंटी के समीप सड़क से नीचे जा गिरी कार।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 लुहरी-आनी में छांवटी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। सभी घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे पेश आया है। इससे कार सड़क से करीब 60 मीटर नीचे जा लुढ़की। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार रात इसी कार को लुहरी पुलिस चौकी ने लुहरी में लगाए गए नाके पर रोका था। इस दौरान चालक का तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर चालान भी काटा गया था। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।