{"_id":"5840732e4f1c1b626bde63cb","slug":"four-hours-jam-on-nanital-hiway","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से नैनीताल हाईवे रहा चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से नैनीताल हाईवे रहा चार घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो. बिलासपुर रामपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर गुरुवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। जाम में फंसे भूखे प्यासे स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा।
नैनीताल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के पास ट्रैक्टर खराब हो गया। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरूहो र्गइं।
विज्ञापन
रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास वजह नगर में अतिक्रमण भी रहा। हालांकि, पुलिस दिनभर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया।
विज्ञापन