{"_id":"61eef52c36557b5456513289","slug":"four-candidate-filled-nomination-for-election-rampur-news-mbd4169735104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशियों समेत कांग्रेस के नवाब काजिम अली खां ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशियों समेत कांग्रेस के नवाब काजिम अली खां ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दूसरा दिन रहा। इस दौरान भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने नामांकन कराए। साथ ही चमरौआ विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया।
सोमवार को बिलासपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख व कांग्रेस के शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, भाजपा की मिलक, चमरौआ और रामपुर शहर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने भी अपने पर्चे दाखिल कराए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल हुए। वहीं सोमवार को कुल 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को नामांकन का दूसरा दिन था। इस दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन किया। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पहले ही रामपुर आ गए थे। सोमवार को भाजपा के बिलासपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख, रामपुर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना, मिलक विधानसभा सीट से राजबाला और चमरौआ विधानसभा सीट से मोहन कुमार लोधी ने अपना नामांकन दाखिल किया। चमरौआ प्रत्याशी ने अपने नामांकन का दूसरा सेट जमा किया। वह पहले दिन ही नामांकन करा चुके थे। वहीं, शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भी अपना नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान बैरिकेडिंग के आगे सिर्फ प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।