{"_id":"69ee6e1026a307621b0f7aa6","slug":"foundation-stone-laid-for-dhavni-hasanpur-chainpur-road-widening-work-development-will-gain-momentum-rampur-news-c-282-1-smbd1025-169596-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धावनी हसनपुर-चैनपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास, विकास को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धावनी हसनपुर-चैनपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास, विकास को मिलेगी गति
Mon, 27 Apr 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने धावनी हसनपुर से चैनपुर तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम पिपलिया मिश्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विकास परियोजना करीब 19 करोड़ 91 लाख 46 हजार रुपये की है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी तथा आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगा।
राज्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास के लिए जनसेवा का भाव, कार्य करने की इच्छा और जनता के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा आगे भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, मिलक ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, मंडल अध्यक्ष अंगन लाल राजपूत, इंद्रजीत यदुवंशी, रवि गंगवार, प्रदीप विर्क, जितेन्द्र सिंह, हरजिंद्र सिंह, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।