फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Former Sabhasad writes letter from blood demanding release of SP MP Azam Khan

रामपुर सांसद आजम खां के लिए पूर्व सभासद ने खून से लिखा खत, राष्ट्रपति के सामने उठाई रिहाई की मांग

Thu, 27 May 2021 02:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 27 May 2021 02:17 PM IST
सार

पूर्व नामित सभासद नेहा राज ने राष्ट्रपति के नाम खून से एक खत लिखा है। इस खत में उन्होंने राष्ट्रपति से आजम खां की रिहाई की मांग की है। खत में लिखा है कि आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Former Sabhasad writes letter from blood demanding release of SP MP Azam Khan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद आजम खां की रिहाई की मांग को लेकर पूर्व नामित सभासद नेहा राज ने राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। उनका कहना है कि खत में राष्ट्रपति से उनकी रिहाई की मांग की गई है। खत में लिखा है कि आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 

विज्ञापन


आजम खां ने स्कूल बनवाए हैं, यूनिवर्सिटी बनवाई है और समाज के कमजोर लोगों के हाथ में कलम पकड़ाने की कोशिश की है। आजम खां 26 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में हैं। जेल में ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद से उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सांसद आजम खां की हालत बुधवार को बिगड़ गई थी। फेफड़े में संक्रमण को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि आजम खां की हालत क्रिटिकल है लेकिन नियंत्रण में है। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed