{"_id":"6189876346aea7288b1fe3ae","slug":"former-mla-reached-court-in-case-of-violation-of-code-of-conduct-now-hearing-will-be-held-on-november-20-rampur-news-mbd40880205","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक, अब 20 नवंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक, अब 20 नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। चमरौआ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक यूसुफ अली के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दर्ज 16 मुकदमों में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। जिसमें पूर्व विधायक कोर्ट पहुंचे और हाजिरी लगाई। कोर्ट ने इन मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख 20नवंबर तय की है।
पूर्व विधायक यूसुफ अली वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर चमरौआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस दौरान उनके खिलाफ अटरिया गांव के बिजली के खंभों पर अपने चुनाव प्रचार के ऐसे पोस्टर जिन पर प्रकाशक और मुद्रक का नाम नहीं था, चस्पा किए जाने के आरोप में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह रिपोर्ट उस वक्त शहर कोतवाली में तैनात दरोगा जयप्रकाश त्यागी ने दर्ज कराई थी। विवेचना उपरांत पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे। इसके साथ ही अटरिया गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में भी सार्वजनिक संपत्तियों पर इस प्रकार के पोस्टर चस्पा किए जाने का आरोप था, जिसमें कुल 16 मुकदमे दर्ज हुए थे।
सोमवार को इन मामलों की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें पूर्व विधायक यूसुफ अली ने कोर्ट पहुंचे और हाजिरी लगाई। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 20 नवंबर तय की है।