{"_id":"6398535272bada44681b141b","slug":"former-minister-naved-miyan-requests-to-rampur-sp-for-action-against-those-who-came-to-disturb-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: पूर्व मंत्री नवेद मियां ने एसपी को दिया ज्ञापन, कहा- मतदान में माहौल बिगाड़ने आए लोगों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: पूर्व मंत्री नवेद मियां ने एसपी को दिया ज्ञापन, कहा- मतदान में माहौल बिगाड़ने आए लोगों पर हो कार्रवाई
Tue, 13 Dec 2022 03:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 13 Dec 2022 03:56 PM IST
सार
नवेद मियां ने कहा कि उप चुनाव को लेकर हुए मतदान दिवस पर पुलिस–प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई थी। बूथ लूटने वालों में जेल जाने का डर था। जो लोग मताधिकार करना चाहते थे वो बूथ पर जा रहे थे और जिन्हें माहौल खराब करना था वो अफवाहें फैला रहे थे।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार शुक्ला के साथ नवेद मियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सपा शासन में रामपुर में बूथ लूटे जाते थे। मतदान वाले दिन सपा के लोग शहर का माहौल बिगाड़ने चाहते थे, जिसके लिए बाहरी लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को 27 लोगों की सूची भी सौंपी जो रामपुर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने आए थे।
विज्ञापन
नवेद मियां ने कहा कि उप चुनाव को लेकर हुए मतदान दिवस पर पुलिस–प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई थी। बूथ लूटने वालों में जेल जाने का डर था। जो लोग मताधिकार करना चाहते थे वो बूथ पर जा रहे थे और जिन्हें माहौल खराब करना था वो अफवाहें फैला रहे थे। पुलिस ने शांति का माहौल कायम रखा, जिसके लिए पूरा महकमा मुबारकबाद का हकदार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब सपा शासन में एक शख्स के हाथ में ताकत थी तो यहां बूथ लूट लिए जाते थे। जब मैने लोकसभा चुनाव लड़ा था तो हसन खां का बूथ कैप्चर कर लिया गया था। अब ऐसा संभव नहीं हुआ इसीलिए सपा की हार हुई।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मतदान प्रभावित करने की मंशा से शहर में सक्रिय रहे लोगों को बख्शा नहीं जाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां और आरिफ खां एडवोकेट भी मौजूद रहे।