फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Former Congress MP Begum Noor Bano claim will increase rift in India alliance Samajwadi party azam khan

UP: कांग्रेस की नूरबानो की दावेदारी से इंडिया गठबंधन में बढ़ेगी रार...रामपुर सीट पर सपा के आजम खां का है दबदबा

Sat, 16 Dec 2023 01:47 PM IST
शाहरुख खान मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर
मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Dec 2023 01:47 PM IST
सार

10 साल राजनीति से दूर रहने के बाद पूर्व सांसद नवाब खानदान की बहू बेगम नूरबानो ने बड़ा एलान किया है। पार्टी की बैठक में रामपुर सीट से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस घोषणा से सियासी जानकार भी हैरत में हैं। 

विज्ञापन
Former Congress MP Begum Noor Bano claim will increase rift in India alliance Samajwadi party azam khan
बेगम नूरबानो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 साल तक चुनावी राजनीति से दूर रहने के बाद नवाब खानदान की बहू बेगम नूरबानो ने एक बार फिर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस एलान से जहां रामपुर के सियासी समीकरण बदलेंगे, वहीं इस घोषणा के बाद इंडिया गठबंधन में रार बढ़ने की भी संभावना है। 
विज्ञापन


इसके पीछे वजह यह है कि रामपुर लोकसभा सपा की सीट मानी जाती है, लेकिन कांग्रेस नेता द्वारा यहां से दावेदारी करने से गठबंधन में रार बढ़ सकती है। रामपुर की दो बार सांसद रह चुकीं बेगम नूरबानो ने बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों के साथ हुई बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोंकने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


इस घोषणा से सियासी जानकार भी हैरत में हैं। उनका कहना है कि इससे घोषणा से रामपुर की सियासत में नए समीकरण बनकर तो उभरेंगे ही साथ ही इंडिया गठबंधन में दरार भी बढ़ सकती है। इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन रामपुर लोकसभा सीट पर सपा नेता आजम खां का खासा दबदबा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में जब सपा-बसपा गठबंधन था तब भी यह सीट सपा के खाते में गई थी और आजम खां चुनाव लड़े थे और जीते थे। जबकि 1999 के बाद से कांग्रेस यहां से एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। ऐसे में नूरबानो की घोषणा से सपा-कांग्रेस में रार बढ़ सकती है।

दो बार सांसद रह चुकी हैं बेगम नूरबानो
नवाब जुल्फेकार अली खां उर्फ मिक्की मियां के निधन के बाद 1996 में बेगम नूरबानो सक्रिय राजनीति में उतरीं और पहली बार में ही कांग्रेस के टिकट पर रामपुर की सांसद बनीं। हालांकि, 1998 में हुए चुनाव में वह बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी से हार गई थीं। 1999 में फिर हुए लोकसभा चुनाव में बेगम नूरबानो ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिली। जीत गई थीं।

2004 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा से नूरबानो हार गई थीं। 2009 में भी नूरबानो को जयाप्रदा ने चुनाव हरा दिया था। 2014 में रामपुर के बजाय मुरादाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2019 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। अब एक बार फिर उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। नूरबानो के पति नवाब जुल्फेकार अली खां कांग्रेस से रामपुर के पांच बार सांसद रहे थे।

-लोकसभा चुनाव में जो भी पार्टी हाईकमान का आदेश होगा, उसी को चुनाव लड़ाया जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटबारा नहीं हुआ है। गठबंधन और समाजवादी पार्टी का जो भी फैसला होगा वह पूरी तरह सर्व मान्य होगा। जैसा हाईकमान का फैसला होगा वैसा ही किया जाएगा। - आसिम राजा, पूर्व सपा प्रत्याशी, लोकसभा रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed