{"_id":"f62d18367db0d4765735ee8c37066ac3","slug":"forgry-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम का करीबी बताकार बिजलीकर्मी को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम का करीबी बताकार बिजलीकर्मी को ठगा
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आजम खां और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री यासर शाह को अपना
विज्ञापन
विज्ञापन
करीबी बताकर बिजलीकर्मी के साथ सवा लाख की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत
एसपी से की गई। ठगी का शिकार शहर के मोहल्ला महल कुमेदान निवासी राजेश कुमार सक्सेना हैं। राजेश नाहिद बिजलीघर में बतौर कार्यालय सहायक तैनात हैं।
उन्होंने एसपी को पत्र देकर शिकायत की कि चार माह पहले उसकी मुलाकात मजार टाट शाह निवासी युवक से हुई। उसने नगर विकास मंत्री आजम खां और ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह को अपना करीबी बताया और प्रमोशन का झांसा दिया। इसकी एवज में 1.20 लाख रुपये की मांग की।
रकम जुटाने के लिए उसने बैंक से साढ़े चार लाख का लोन भी ले लिया। उस राशि में 1.20 लाख रुपये उक्त व्यक्ति को दे दिए। उसने दो लोगों की मौजूदगी में उक्त व्यक्ति को रुपये दिए थे। सप्ताह भर पहले उसने ऊर्जा विभाग के निदेशक के हस्ताक्षरयुक्त एक प्रमोशनपत्र की फोटो कापी थमा दी। मूल कापी देने से उक्त व्यक्ति ने इंकार कर दिया।
जब इस पत्र के बाबत जानकारी ली तो पता चला कि विभाग की ओर से प्रमोशन की कोई सूची ही नहीं जारी की गई है। उक्त व्यक्ति से संपर्क साधा गया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। रुपये देने से इंकार कर दिया और उसे तमंचे की बट पर पीटा भी। एसपी से राजेश ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।