{"_id":"6a417e17d026788243037af1","slug":"forest-department-team-returns-to-the-forest-in-search-of-the-leopard-rampur-news-c-282-1-rmp1027-174354-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेंदुए की तलाश में फिर जंगल पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेंदुए की तलाश में फिर जंगल पहुंची वन विभाग की टीम
Mon, 29 Jun 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में तेंदुए की तलाश को लेकर वन विभाग का अभियान लगातार जारी है। रविवार को वन विभाग की टीम ने बेलवाड़ा गांव के जंगल में घंटों तक सघन कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है।
कुछ दिन पहले बेलवाड़ा गांव के जंगल में मॉर्निंग वॉक के दौरान अधिवक्ता सरदार दलजीत सिंह राणा ने एक तेंदुए को उसके दो शावकों के साथ घूमते देखा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ प्रणव जैन ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
एसडीओ ओम प्रकाश राम ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।