फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Forest department officials are not serious about catching leopard

Rampur News: तेंदुआ पकड़ने के लिए गंभीर नहीं वन विभाग के अधिकारी

Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Forest department officials are not serious about catching leopard
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के गांव करीमपुर और रहमतगंज में तेंदुए की दहशत से लोग खौफजदा हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए गंभीर नहीं हैं। कैमरा ट्रैप के जरिये तेंदुए की लोकेशन की ट्रेस करने की व्यवस्था नहीं की गई है। अधिकारी स्टोन क्रशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से क्षेत्र की निगरानी कर खानापूर्ति करने में जुटे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव करीमपुर और रहमतगंज में करीब एक सप्ताह से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने करीब छह दिन पहले करीमपुर निवासी सरदार चरनजीत सिंह के फार्म हाउस पर पिंजरा लगाकर बकरी बांधी थी, लेकिन तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका। जिसके बाद डीएफओ प्रणव जैन ने करीमपुर गांव का दौरा कर स्थानीय अधिकारियों को कैमरा ट्रैप की व्यवस्था कर तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कैमरा ट्रैप करने की व्यवस्था नहीं की है। वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। कैमरा ट्रैप की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed