फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fog jams trains, delays many trains, and reduces passenger numbers

Rampur News: कोहरे ने किए ट्रेनों के पहिए जाम, कई ट्रेनें लेट, यात्री भी हुए कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fog jams trains, delays many trains, and reduces passenger numbers
रामपुर। शनिवार को तड़के कोहरा ज्यादा होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही तो कुछ ट्रेनों के पहिए भी जाम हो गए। ऐसे में सर्दी के बीच यात्री भी घंटों इंतजार करते रहे। देर रात को लोग समय बिताने के लिए चाय के होटलों और ढाबों पर इंतजार करते देखे गए तो कई लोग जल रहे अलाव से तापते रहे।
विज्ञापन

सुबह-शाम में कोहरा और धुंध काफी हो रही है। इसको लेकर ट्रेनों का शेड्यूल भी रोजाना बिगड़ता जा रहा है। शनिवार को एक साथ नौ ट्रेनें देरी से प्लेटफार्म पर पहुंचीं। इसमें दून एक्सप्रेस का निर्धारित समय 1:34 बजे का है, जबकि यह ट्रेन एक घंटे 27 मिनट देर से पहुंची। इसके साथ सत्याग्रह एक्सप्रेस का निर्धारित समय 3:17 बजे का है, जबकि यह ट्रेन एक घंटे 36 मिनट देर से पहुंची। वहीं सरयू यमुना एक्सप्रेस 5:14 बजे रामपुर पहुंचती है, लेकिन शनिवार को यह ट्रेन दो घंटे चार मिनट देर से पहुंची। आला हजरत सुबह 7:29 बजे तक रामपुर पहुंच जाती है। यह ट्रेन एक घंटे 23 मिनट देर से पहुंची। राप्ती गंगा एक्सप्रेस सुबह 7:43 बजे की है, यह ट्रेन तीन घंटा सात मिनट देरी से पहुंची है। अवध असम ट्रेन का निर्धारित समय 11:24 बजे का है, जबकि यह ट्रेन एक घंटे 17 मिनट देर से पहुंची। राज्यरानी एक्सप्रेस 6:50 बजे की है, जबकि यह ट्रेन दो घंटे सात मिनट देर से पहुंची है। गंगा सतलुज एक्सप्रेस रात 8:50 बजे की है और यह ट्रेन एक घंटे 43 मिनट देर से पहुंची। इसके अलावा अमृतसर मेल एक्सप्रेस का निर्धारित समय 8:58 बजे का है, जबकि यह ट्रेन 44 मिनट देर से पहुंची। इसके अलावा कोहरा ज्यादा होने के चलते दूरदराज वाली ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है। इसमें उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसके अलावा जनसेवा एक्सप्रेस भी रद्द की जा चुकी है। इधर, स्टेशन अधीक्षक मो. आजम का कहना है कि सर्दी के बीच कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल धीमी हो रही है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed