फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Flood water entered many villages of Swar region

स्वार क्षेत्र के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered many villages of Swar region
रामपुर। बिलासपुर में बहती धान की फसल को बच्चों संग निकालता किसान। संवाद - फोटो : BILASPUR
स्वार। कोसी नदी में उफान के बाद पानी तटबंध को पार कर गया है। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर पानी उतर रहा है और सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से प्रशसन ने मार्ग पर आवागमन बंद कर रखा है। कई गांवों में पानी घुसने से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार रात और मंगलवार सुबह को कोसी नदी में रामनगर बैराज से पानी छोड़ा गया है। शाम होते ही पानी ने स्वार क्षेत्र में तांडव मचाना शुरू कर दिया। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर मुंशीगंज गांव में पानी घुस गया, जिसके चलते कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। निचले हिस्सों से पशुओं को बाहर निकाला गया है। मार्ग पर कोसी का पानी तेज बहाव से चल रहा है। एक जगह मार्ग कट रहा है। एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ धर्म सिंह मार्छाल और तहसीलदार के अलावा कोतवाल हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। उधर, धनौरी के पास तटबंध पर करते हुए कोसी का पानी सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि को जलमग्न कर गया। खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं। जल स्तर बढ़ने की आशंका से किसान और ग्रामीण परेशान हैं। मिलक काजी, धनपुर शाहदरा और सोनकपुर आदि के जंगलों में पानी ही पानी है।
विज्ञापन

धर्म स्थलों से हो रही सतर्क रहने की घोषणा
स्वार। कोसी और पीलाखार नदियों में उफान के बाद क्षेत्र के तीन दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रामनगर बैराज से और पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति बिगड़ सकती है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने हाईअलर्ट घोषित किया है। एसडीएडम यमुनाधर चौहान के निर्देष पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराई गई है कि लोग सतर्क रहें। नगर में कराई गई उद्घोषणा में कहा गया है कि निचली दुकानों से अपना माल सुरक्षित जगहों पर रख लें, ताकि स्थिति बिगड़ने पर नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों को मुस्तैद रहने के निर्देश
स्वार। क्षेत्र में बाढ़ आने की आशंका के चलते छह गांवों में बाढ़ चौकियों पर तैनात स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह बाढ़ चौकियां खेमपुर, समोदिया, मधुपुरा, कोयली अब्बास नगर और ब्लॉक परिसर में बनाई गई हैं। तहसीलदार अभिषेक सिंह ने बताया कि लेखपाल और सम्बंधित कर्मियों को हिदायत की गई है कि वह आपात स्थिति में ग्रामीणों की हर सम्भव सहायता आदि के लिए तत्काल अवगत कराएं।

भोजन और दवाओं की व्यवस्था
स्वार। बाढ़ से प्रभावित 35 गांवों के लोगों के लिए भोजन मुहैया कराने की व्यवस्था के अलावा दवाएं देने के इंतजाम किए गए हैं। तहसीलदार का कहना है कि क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed