फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   flood of ramganga,many villageaffected

कई गांव रामगंगा के पानी से घिरे

Wed, 29 Aug 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 29 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
flood of ramganga,many villageaffected
रामपुर के सैदनगर में बारिश से उफनाई कोसी का रौद्र रूप अब भी बरकरार है। - अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा में बारिश के पानी के साथ मिट्टी बहने से सड़क हवा में लटकी है। हवा में लटकी सड़क ग्रामीणों के लिए कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करीब छह माह पूर्व मैसर्स एमएम कांस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चक मुवाना से महुआखेड़ा धीमरखेड़ा मुकुटपुर लांबाखेड़ा होते हुए सीकमपुर चौराहा तक 11 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कराया था। इसी के साथ ग्राम महुआखेड़ा में निर्माण कंपनी द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण भी कराया। गांव में पूर्वी छोर पर इस सड़क के करीब से बीहर नाला गुजरता है। 
विज्ञापन


निर्माण कंपनी की लापरवाही रही कि उसने सड़क तो बना दी लेकिन नजदीक से बहने वाले बीहर नाले से सड़क की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण नहीं कराया। बारिश शुरू होते ही सड़क के किनारे की मिट्टी बहकर नाले में खिसकने लगी। इसी के साथ ही सड़क की दोनों ओर की नालियों का पानी भी नाले में जाने लगा। बारिश के पानी के साथ ही मिट्टी के बहाव के कारण सड़क के नीचे की जमीन भी खोखली हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा हवा में लटका हुआ है। हवा में लटकी सड़क महुआखेड़ा सहित सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए कभी भी हादसे का सबब बन सकती है ग्रामीणों का कहना है कि उनका ट्रैक्टर ट्रॉली अथवा बैलगाड़ी से खेतों पर जाना भी मुश्किल हो गया है। हमेशा सड़क के धंसने का डर लगा रहता है निर्माण कंपनी के ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed