{"_id":"6117fce68ebc3ee0791b9232","slug":"flag-hosting-on-gandhi-samadhi-at-8-am-rampur-news-mbd399295779","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी समाधि पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे राज्यमंत्री औलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी समाधि पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे राज्यमंत्री औलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। जल शक्ति राज्यमंत्री सुबह आठ बजे गांधी समाधि पर होने वाले समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं में भी तिरंगा फहराया जाएगा।
जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी समारोह व नगर मजिस्ट्रेट श्री राम जी मिश्र ने बताया कि सुबह आठ बजे गांधी समाधि पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीयगान का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह नौ बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान का आयोजन होगा। पूर्वाह्न 11 बजे से जिला चिकित्सालय एवं आश्रम पद्धति स्कूल में वीर खालसा सेवा समिति एवं राजकीय शिशु सदन में रोटरी क्लब द्वारा फल एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे राजकीय रजा इण्टर कालेज में आन लाइन निबन्ध प्रतियोगिता होगी। जिसमें स्वतन्त्रता दिवस, स्वतन्त्रता सेनानी, कोरोना वायरस संक्रमण-रोकथाम एवं उपाय, शिक्षा का महत्व, पौधारोपण विषय रहेंगे। अपरान्ह तीन बजे नगरपालिका परिषद द्वारा चयनित नगर की चार मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा नगरपालिका परिषद व नगर पंचायत में कोविङ-19 के दृष्टिगत सैनिटाइजेशन व सफाई कार्य तथा स्कूलों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। नगर क्षेत्र में गांधी समाधि, नगर पालिका परिषद एवं आंबेडकर पार्क एवं सरकारी भवनों पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को ही बिजली से सजावट की गई है। इसी प्रकार जनपद की समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों में कोविङ-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क और सैनिटाइजेशन के साथ कराये जाएंगे।