फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five vehicles seize in illegal mining, mining department takes action

अवैध खनन में पांच वाहन सीज, खनन विभाग ने की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles seize in illegal mining, mining department takes action
दढ़ियाल/मसवासी। मंगलवार को अकबराबाद के जंगल में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए छापा मारा गया। डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी द्वारा मारे गए छापे में कोसी नदी से खनन लेकर आ रहे तीन ओवरलोड डंपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर सीज किया गया है। साथ ही वाहनों पर बीस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अकबराबाद में स्वार सीमा पर कोसी नदी में पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी लगातार शिकायतें भी की जा रहीं थीं। प्रशासन द्वारा आवंटित खनन के पट्टों की आड़ में खनन कारोबारी अवैध रूप से कोसी नदी से खनन कर आसपास के स्टोन क्रशरों पर पहुंचा रहे थे। जिस पर डीएम के निर्देश पर मंगलवार को खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने दढ़ियाल चौकी इंचार्ज राजीव चौधरी और मसवासी चौकी इंचार्ज राजेश बैसला को साथ लेकर अकबराबाद क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक आवंटित पट्टे से कुछ ही दूरी पर कोसी नदी से खनन लेकर आ रहे ओवरलोड तीन डंपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया। टीम को देखकर भाग रहे एक डंपर को पीछा कर पकड़ा गया। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि पांचों पकड़े गए अवैध खनन के वाहनों पर बीस लाख का जुर्माना लगाया गया है। वाहनों को सीज कर मानपुर चेकपोस्ट पर खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed