{"_id":"69f7aaeb482728cbcd0a6890","slug":"five-people-including-a-girl-injured-in-road-accidents-rampur-news-c-282-1-rmp1016-170143-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसों में बालिका समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसों में बालिका समेत पांच घायल
Mon, 04 May 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 04 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। शनिवार रात करीब 12 बजे मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिवम, गुजरेला निवासी गौतम सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर भुड़ासी गांव के ओमकार इनकी पत्नी मेघवती और इनकी बेटी स्वाति (7) दावत खाकर वापस लौट रहे थे। लौटते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। इनका भी सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन इनमें शिवम की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
-- -- -- -- -- --
नीलगाय से टकराए दो बाइक सवार
शाहबाद। मीरापुर गांव निवासी बलराम और विजेंद्र शाहबाद आ रहे थे। आते वक्त एक नीलगाय इनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों के चोटें आई। इनका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
नीलगाय से टकराए दो बाइक सवार
शाहबाद। मीरापुर गांव निवासी बलराम और विजेंद्र शाहबाद आ रहे थे। आते वक्त एक नीलगाय इनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों के चोटें आई। इनका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन