फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five injured in collision between tractor-trolley and car

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में पांच घायल

Thu, 11 Jun 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five injured in collision between tractor-trolley and car
रामपुर। मसवासी में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद से दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मिलक खानम थाना क्षेत्र के माठखेड़ा निवासी मोहम्मद आरिफ अपनी पत्नी परवीन के साथ ससुराल से लौट रहे थे। कार में उनके भाई आसिम, साजिद और बहन फिजा भी सवार थे। मानपुर उत्तरी में गुरुद्वारा के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करते समय कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर भाग गया। हालांकि उसका मोबाइल मौके पर गिर गया, जिससे उसकी पहचान हो गई है। राहगीरों ने सभी घायलों को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार आरिफ और साजिद की हालत गंभीर है। उन्हें पहले मुरादाबाद और बाद में दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के परिजन हफीज अहमद ने स्वार कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed