फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five doctors issued notice in district hospital, salary stopped

जिला अस्पताल में पांच चिकित्सकों को नोटिस जारी, वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Five doctors issued notice in district hospital, salary stopped
रामपुर। जिला चिकित्सालय में तैनात पांच चिकित्सकों को जिलाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। ये चिकित्सक डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बाद भी चिकित्सक अपने कार्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं। हाल ही में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, तो पांच चिकित्सक गैरहाजिर मिले थे, जबकि डीएम ने पहले ही यह आदेश जारी कर दिए थे कि बिना अवकाश स्वीकृतिकर्ता अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए कोई भी डॉक्टर चिकित्सालय में गैरहाजिर नहीं रहेंगे। इसके बाद पांच डॉक्टरों ने कार्यभार नहीं संभाला है। जिलाधिकारी ने माह मई 2021 का वेतन ऽकाम नहीं तो वेतन नहींऽ के आधार पर अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं तथा गैरहाजिर डॉक्टरों को निर्देशित किया है कि यदि दो दिवस में योगदान आख्या नहीं प्रस्तुत की गई, तो बाधित वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed