फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five dead, including two women, corona infected, 84 new infected confirmed

कोरोना संक्रमित दो महिला समेत पांच की मौत, 84 नए संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five dead, including two women, corona infected, 84 new infected confirmed
रामपुर। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण से दो महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एसडीएम मिलक, सीओ मिलक व शाहबाद तहसील कर्मियों समेत शुक्रवार को 84 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। शुक्रवार को 45 लोगों ने आइसोलेशन अवधि पूरी की है। शुक्रवार की रिपोर्ट में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1358 दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर कम नहीं हो रहा। रोजाना ही कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही हैं। शुक्रवार को गंज थाना क्षेत्र की एक 55 वर्षीय महिला की मुरादाबाद के टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही गंज क्षेत्र निवासी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई है। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भी एक 45 वर्षीय महिला समेत तीन संक्रमितों की मौत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में मिलक एसडीएम में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीओ मिलक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शुक्रवार की रिपोर्ट में शाहबाद तहसील कर्मियों, एसबीआई कर्मी और रामपुर जिला सहकारी बैंक कर्मी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में आरटी-पीसीआर जांच में 47, एंटीजन जांच में 17, निजी लैबों में हुई जांच में 18 और ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में शुक्रवार को 45 लोगों के आइसोलेशन पूर्ण करने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 1358 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed