{"_id":"587929f04f1c1b5724ba8155","slug":"five-company-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में लापता मिलीं पांच कंपनियां, दो के दफ्तर बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में लापता मिलीं पांच कंपनियां, दो के दफ्तर बंद
अमर उजाला ब्यूरो/
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिनिस्ट्री आफ कारपोरेट अफेयर्स द्वारा अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग से कराए गए सर्वे में रामपुर की दस में से पांच कंपनियों का पता ठिकाना ही नहीं मिल सका। जबकि, दो कंपनियों के दफ्तर में ताले पड़े मिले। सिर्फ तीन कंपनियां ही रिकार्ड मुहैया करा सकीं। लापता कंपनियों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
मिनिस्ट्री आफ कारपोरेट अफेयर्स ने कुछ समय पहले जिले में चल रही 10 बड़ी कंपनियों की सूची जारी कर अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग को सर्वे करने और जरूरी अभिलेख जुटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग ने कंपनियों का सर्वे किया तो मौके पर सिर्फ तीन कंपनियां चलती मिलीं। जबकि पांच कंपनियों का कोई पता नहीं लग सका। कंपनियों ने जो पता दर्शाकर रजिस्ट्रेशन कराया था उस पत्ते पर चिट्ठी भी भेजी जो वापस लौट आई। जबकि दो कंपनियां बंद हो चुकी हैं। शासन को लापता कंपनियों की रिपोर्ट भेजी गई है। जो तीन कंपनियां चलती पाईं उन्होंने रिकार्ड भी मुहैया करा दिया है।
विज्ञापन