शिव मंदिर में हुआ तांडव: दूसरी शादी की तैयारी में गोद भराई कर रहे पति को पहली पत्नी ने पकड़ा, हंगामा
गोद भराई की रस्म अदा करने के दौरान युवक की पहली पत्नी ने मंदिर में पहुंचकर धावा बोल दिया। उस दौरान अपने पति को युवती के साथ गोद भराई की रस्म अदा करते रंगे हाथों पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली पत्नी के रहते हुए पति द्वारा दूसरी युवती के साथ शादी से पहले गोद भराई की रस्म अदा की जा रही थी। मंदिर परिसर में पहली पत्नी ने रंगे हाथों पति को गोद भराई की रस्म अदा करते हुए पकड़ लिया। मौके पर पहली पत्नी ने जमकर हंगामा काटा और डायल 112 पुलिस को बुला लिया। उधर गोद भराई के लिए आए हुए लोग हंगामा देखकर खिसक लिए। मामला शाहबाद कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।
रविवार दोपहर को प्राचीन शिव मंदिर में उस दौरान हंगामा खड़ा हो गया। जब पति द्वारा दूसरी शादी की लिए गोद भराई की रस्म अदा की जा रही थी, और पहली पत्नी पहुंच गई। दरअसल जनपद बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने परिवार वालों के साथ शाहबाद के प्राचीन शिव मंदिर में दूसरी शादी के लिए युवती देखने आया था। पति को युवती पसंद आ गई और रविवार दोपहर शादी से पहले युवती की गोद भराई की रस्म अदा की जा रही थी।
गोद भराई की रस्म अदा करने के दौरान युवक की पहली पत्नी ने मंदिर में पहुंचकर धावा बोल दिया। उस दौरान अपने पति को युवती के साथ गोद भराई की रस्म अदा करते रंगे हाथों पकड़ लिया। गोद भराई की रस्म अदा होते हुए देखकर पहले पत्नी के तेवर तल्ख हो गए और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा सुनकर आसपास और मंदिर परिसर में मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहली पत्नी और पति व उसके परिजनों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। मामले को बिगड़ता हुआ देखकर पहली पत्नी ने डायल 112 पुलिस कर्मियों को सूचना दे दी। सूचना पाकर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर करने के बाद दोनों पक्षों को शाहबाद कोतवाली ले आए। हंगामा करने वाली पहली पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी युवक के साथ बीती 29 अप्रैल वर्ष 2018 में हुई थी। पिता ने दहेज में पांच लाख रुपये कैश दिया था और लगभग 10 लाख रुपये की शादी की थी।
शादी के बाद से परिवार में विवाद शुरू हो गया था। जिसके बाद वर्ष 2019 में युवती अपने पति से अलग हो गई। उस दौरान युवती ने दहेज एक्ट का मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। आरोप लगाते हुए युवती ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। युवती द्वारा बताया गया कि पूर्व में आरोपी पति द्वारा पांच लाख रुपयों का एक फर्जी चेक युवती को थमा दिया था। उस दौरान पांच लाख रुपये का दिया हुआ चेक बाउंस हो गया था। जिसके बाद युवती की ओर से दूसरा 420 का मुकदमा पति पर पंजीकृत करा दिया था।
उधर इसी प्रकरण में पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन की दवा दिलाने शाहबाद आया हुआ था। शादी करने का मामला पत्नी द्वारा झूठा लगाया जा रहा है, सारे आरोप निराधार बताए। अपराध निरीक्षक हारुन खान ने बताया कि मामले की तस्दीक की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।