फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   first monday of sawan

हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
first monday of sawan
रामपुर। सावन माह के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। तड़के से ही शिव भक्तों ने शिवालयों में पहुंचना शुरू कर दिया था। कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। बम-बम हर-हर के उद्घोष से दिन भर शिवालय गूंजते रहे। शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर भोलेनाथ से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

भमरौआ स्थित प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त शुरू होते ही शिवभक्तों ने जलाभिषेक करना शुरु कर दिया था। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल और प्रसाद अर्पित कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। पंजाबनगर स्थित ओमनागेश्वर मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मंदिर में अलग-अलग लाइन बनाई गई थीं। सुबह से ही मंदिर कमेटी और पुलिस बल श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में जलाभिषेक करने के लिए भेज रहा था। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे। मंढ़ोली और बराखास स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कुछ श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया। कोसी मार्ग स्थित शिव मंदिर, अजीतपुर पुर स्थित शिव मंदिर, कृष्णा बिहार स्थित शिव मंदिर, हाईवे स्थित शिव साईं मंदिर खारीं कुंआ स्थित शिव मंदिर, जोकी राम की बगिया स्थित, पुराना गंज स्थित माईं के थान, मुनीश्वर दत्त का मंदिर, पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर, मिस्टन गंज स्थित प्राचीन राधा कृष्णा मंदिर, न्यू आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, पुरानी आवास विकास शिव मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित मनोकामना मंदिर, जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। शाम को महिलाओं ने भजन गाकर महादेव की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed