{"_id":"58713a624f1c1b02791584b9","slug":"firon-bsp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी समेत तीन पर रिपोर्ट दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी समेत तीन पर रिपोर्ट दर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/मसवासी रामपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के म्यूड़ी गांव में बसपा प्रत्याशी द्वारा दीवार पर कराई गई पेंटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन पर बिलासपुर सीट से बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि केमरी में कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थक पर एफआईआर कराई गई। वहीं मसवासी में भाजपा नेता भी आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गया है। इन सभी पर गांवों में वाल पेंटिंग कराए जाने का आरोप है।
बिलासपुर नगर और क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों ने अपनी- अपनी चुनाव प्रचार सामग्री लगा रखी हैं। वहीं, कुछ प्रत्याशियों ने स्थायी रूप से लोगों की दुकानों, मकानों की दीवार पेंटिंग भी करा रखी है। चुनाव आयोग के आचार संहिता लागू करते ही पुलिस व प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री सरकारी खंभों व भवनों से उतरवानी शुरू कर दी है। भारी मात्रा में प्रचार सामग्री उतरवाने के बाद पुलिस प्रशासन ने वाल पेंटिंग को लेकर मुकदमे लिखवाने भी शुरूकर दिए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली के दरोगा अनंगपाल सिंह ने रामपुर रोड पर बैट्री की दुकान चलाने वाले बलविंद्र सिंह निवासी महेश गार्डन के खिलाफ अपनी दुकान की दीवार पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पेंटिंग कराने पर आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट लिखाई है। जबकि, केमरी पुलिस के दरोगा दानवीर सिंह ने बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार के खिलाफ बिना अनुमति के म्यूडी गांव की दीवारों पर पेंटिंग कराकर प्रचार करने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर, मसवासी चौकी इंचार्ज मोहम्मद अब्बास ने भाजपा नेता पर रिपोट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि स्वार थाना क्षेत्र के जालफनगला निवासी भगवानदास सैनी ने मसवासी क्षेत्र के तमाम दीवारों पर भाजपा के नारे लिखवा रखे थे। जिन्हें मिटाने के लिए भाजपा नेता को नोटिस जारी किया गया। लेकिन दीवारों पर पुताई नहीं कराई गई। जिस पर भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है