{"_id":"5d83c66a8ebc3e93a04e83d9","slug":"fire-on-hotel-owner-rampur-news-mbd3227814100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नही देने पर युवक के चाचा के फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी नही देने पर युवक के चाचा के फायर झोंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बीस हजार रुपये की रंगदारी नही देने पर तीन लोगों ने होटल मालिक के चाचा के ऊपर फायर कर दिया।लेकिन वह बाल-बाल बच गए।इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार सुबह को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी मोहम्मद तालिब का कहना है कि उसका स्वार रोड पर तमन्ना मैरिज हाल है। वह 16 सितंबर को वहां पर बैठा था। इस दौरान इरफान, जाकिर, उरमान तीनों लोग वहां पर आ गए। उसके बाद बीस हजार रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर होटल यहां पर नहीं चलाने की धमकी दी। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।उसी के चलते 17 सितंबर युवक के चाचा अख्तर अली मैरिज हाल से अपने घर जा रहे थे।पहले से घात लगाए बैठे इन आरोपियों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गए।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।उसी के चलते गुरुवार सुबह को फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए।जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना के बाद पुलिस को आता देखकर सभी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।