फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire in the house due to short circuit, dowry items burnt to ashes

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, दहेज का सामान जलकर राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to short circuit, dowry items burnt to ashes
स्वार। क्षेत्र में मंगलवार की शाम शार्ट सर्किट से लगी आग से घर मे रखा दहेज के सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब करीब एक लाख का सामान पूरी तरह जल चुका था। अगले माह युवती की शादी होना है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सीता रामपुर गांव निवासी अमर सिंह की बेटी की शादी दिसंबर माह में होना तय है। बताया जाता है कि रिश्ता दूंदावाला पंचायत के मझरा जवाहरगंज में जयपाल सिंह पुत्र मटरू के बेटे से हुआ है। उसने बेटी का दहेज अपने होने वाले समधी के घर पहले से ही भिजवा दिया। मंगलवार की शाम लगभग छह-सवा छह बजे कमरे में शॉर्ट के कारण आग लग गई।
विज्ञापन

धुआं और आग देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर पड़ोसी तत्काल पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाना शुरू की। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दहेज के समान जलकर राख हो चुका था। गृह स्वामी के मुताबिक घटना में लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी है। प्रधान ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed