फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire broke out while drying firecrackers, people narrowly escaped

Rampur News: पटाखे सुखाते समय लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while drying firecrackers, people narrowly escaped
मिलक। मंगलवार को नगर के बिलासपुर रोड पर स्थित पटाखा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित दुकान में रखे सामान को सुखाने के लिए बाहर रखा हुआ था। इसी दौरान किसी कारणों से पटाखों में आग लग गई। आनन-फानन में संचालक और वहां मौजूद लोगो ने पानी डाल कर पटाखों में लगी आग को बुझाया। हादसे में किसी जान माला का नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद गोदाम संचालक शाकिर ने बताया की गोदाम में रखे पटाखों की कुछ पेटियों को गोदाम से वाहन सुखाने के लिए रखा गया था।अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिसमें उनका पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम संचालक ने बताया कि उनके सभी मानक पूरे हैं और वह काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं। किसी अज्ञात कारण के चलते पटाखे की कुछ पेटियों में सुखाते समय आग लग गई थी जिसे तत्काल प्रभाव से बुझा लिया गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का जायजा लेकर आगामी त्यौहार को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed