फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire broke out while cooking, family narrowly escaped

Rampur News: खाना बनाते समय लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 18 Apr 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while cooking, family narrowly escaped
स्वार। नरपतनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना में परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

नूरुद्दीन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने मकान की छत पर तिरपाल और पन्नी डाल रखी थी। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी गैस पर खाना बना रही थीं, तभी छत की पन्नी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग फैल गई।
विज्ञापन

महिला और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पीछे का दरवाजा तोड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरुद्दीन के अनुसार, आग में घर में रखा करीब दो लाख रुपये का नकद, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। तहसीलदार आकाश संत ने बताया कि अभी तक उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली थी, लेकिन हल्का लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed