फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir will lodge 32 persons in issue of fansi ghar

फांसी घर की जमीन की खरीद-बिक्री करने पर 32 के खिलाफ तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
fir will lodge 32 persons in issue of fansi ghar
रामपुर। जिला कारागार की फांसी घर की जमीन की खरीद-बिक्री करने के आरोप में लगभग 32 लोगों के खिलाफ गंज थाने में तहरीर दे दी गई है। तहरीर नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की ओर से दी गई है। जिलाधिकारी नेे गंज थाने में तहरीर दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर रात तक मुकदमा दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि जिला जेल में जिस स्थान पर एक समय में फांसी घर हुआ करता था। यह जमीन अब सांसद आजम खां के रिश्तेदारों और करीबियों के कब्जे में है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश की थी। जांच में यह साबित हुई कि यह जमीन श्रेणी सात (सरकारी) है। जमीन किसी के नाम व्यक्ति पर चढ़ गई, लेकिन कागजों में श्रेणी सात बना रहा। इसके बाद यह जमीन दो लोगों ने लगभग 30 लोगों को बेच दी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन 30 लोगों को जमीन बेची गई है उसमें आजम खां के कई परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में जमीन खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार की ओर से गंज थाने में तहरीर दे दी गई है। इसकेे अलावा इस मामले में शामिल अन्य लोगों का चिंहाकन किया जा रहा है। ताकि पता चला सके कि जमीन किसके दबाव में खरीदी-बेची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed