{"_id":"6216808e2e3ed2445c441ed5","slug":"fir-on-seven-persons-in-fraud-rampur-news-mbd4197558124","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोप में कंपनी संचालक समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोप में कंपनी संचालक समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में डब्ल्यूजीएल कंपनी के संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने और धमकाने व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रामपुर में बेरोजगारों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। मंगलवार को कुछ बेरोजगार युवक आगापुर स्थित एक कंपनी के दफ्तर में पहुंचे, जहां पर उन्होंने हंगामा किया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने यहां हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। साथ ही यहां से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। बेरोजगार युवकों का आरोप है कि कंपनी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पचास से 75 हजार रुपये ठगे हैं। साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। साथ ही कई लोगों को बंधक भी बनाया है। पुलिस ने यहां से 17 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में कंपनी के संचालक सरफराज कुरैशी, अख्तर, साबिर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष लव सिरोही ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर ठगी के शिकार हुए पिथौरागढ़ के युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।