{"_id":"57c9ce734f1c1bd4352cb6a1","slug":"fir-on-madi-dupty-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी उपनिदेशक समेत तीन पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी उपनिदेशक समेत तीन पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी समिति परिषद के उपनिदेशक समेत तीन अफसरों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस की टीम ने गंज थाने में तीनों पर एफआईआर कराई है।
सतर्कता अधिष्ठान बरेली के इंस्पेक्टर भगवान सहाय ने गंज थाने में तहरीर देकर मंडी परिषद के तीन अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मंडी समिति के उपनिदेशक रामतीर्थ यादव ने सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सक्सेना और अवर अभियंता सुरेंद्र पाल के साथ मिलकर 1995 से 2011 तक के अपने कार्यकाल के दौरान निर्माण कार्य कराए थे। जिसके बाद ठेकेदारों को दी जाने वाली रकम को फर्जी दस्तावेज के जरिए इन लोगों ने हड़प ली।
मंडी उपनिदेशक, एई और जेई तीनों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली। गंज कोतवाल आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि तहरीर आने के बाद धोखाधड़ी कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी विवेचना की जाएगी और फिर अगली कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट कई पृष्ठों की है, जिसमें साल दर साल के मामलों का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन