{"_id":"611d4c1a8ebc3e7a0b4925ac","slug":"fir-on-four-persons-rampur-news-mbd3996700126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुराना गंज निवासी फाजिल ने दो साल पहले अपनी बहन फरजाना (28) की शादी दो साल पहले कांशीराम कॉलोनी निवासी शाहवाज से की थी। तब उन्होंने बहन की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं हुए। शादी के कुछ दिनों तक सही चला, लेकिन बाद में रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर आए दिन परेशान करने लगे। आरोप है कि बुधवार को ससुराल वालों ने फरजाना को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला। जिसकी जानकारी मायके वालों को मिली, तब मायके वाले पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद फाजिल ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति शाहबाज, सास बेबी, ननद शिम्मी और जेठ भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।