फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on azajm kha

जबरन दुकान खाली कराने और लूटपाट करने में फंसे आजम खां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
fir on azajm kha
रामपुर। जबरन दुकान खाली कराने और लूटपाट करनेे के आरोप में सांसद आजम खां फंस गए हैं। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने पूर्व मंत्री आजम खां, तत्कालीन इंस्पेक्टर आले हसन, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन मास्टर जाफर और सहकारी संघ के तत्कालीन सचिव कामिल खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 427 और 448 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वीपी कालोनी निवासी गगन लाल का आरोप है कि स्टेशन रोड पर विकास भवन के पास उसकी दुकान थी। यह दुकान उसको जिला सहकारी संघ (डीसीडीएफ) ने 2820 रुपये प्रतिवर्ष की दर से आवंटित की थी। दुकान का आवंटन उसके पास पिछले साठ सालों से था। 13 फरवरी 2013 को दोपहर वक्त तत्कालीन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आले हसन, डीसीडीएफ के तत्कालीन चेयरमैन मास्टर जाफर, तत्कालीन मंत्री आजम खां और जिला सहकारी बैंक के सचिव कामिल खां उसकी दुकान पर आ धमके। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस भी थे। दुकान पर आते ही आरोपियो ने कहा कि इसे खाली करो यह दुकान अब तजीन फात्मा (आजम खां की पत्नी) के नाम पर आवंटित होनी है। इसके बाद आरोपियों ने दुकान का सामान निकालकर फेंकना शुरू कर दिया। आले हसन ने गल्ले में रखे 16,500 रुपये लूट लिए। दुकान में तोड़फोड़ किए जाने से उसका दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। उसका कहना है कि बाद में उसकी दुकान तजीन फात्मा के नाम आवंटित कर दी गई। गगन लाल का कहना है कि वह इस मामले में वह रिपोर्ट दर्ज कराने सिविल ला इंस कोतवाली में गया था, लेकिन पुलिस नेे भगा दिया और उल्टे उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467 और 468 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बाद में उसे अपनी जमानत करानी पड़ी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री आजम खां, तत्कालीन इंस्पेक्टर आले हसन, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन मास्टर जाफर और कामिल खां के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed