फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on 35 persons

घर पर पथराव करने के आरोप में दो नामजद सहित 35 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
fir on 35 persons
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गली में खड़ी कार हटाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने साथियों के साथ मिलकर युवक के घर पर पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामविहार निवासी साकेत सक्सेना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रविवार को नौ बजे गली में कार खड़ी थी। कार हटाने के लिए पास में ही रहने वाले सोनू से कहा था। लेकिन, उसने मना कर दिया। इसके बाद साकेत अपने घर आ गया। आरोप है कि शाम पांच बजे सोनू और सुमित अपने साथियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। पथराव से उसके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इस बीच उसने शोर मचा दिया। जिस पर तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बाद में उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने साकेत सक्सेना की तहरीर के आधार पर सोनू, सुमित कार बाजार और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed