फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on 34 persons in electric thief

शहर में 34 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
fir on 34 persons in electric thief
रामपुर। विद्युत निगम ने पीएसी और विजिलेंस की टीम को साथ लेकर शहर में चेकिंग अभियान चलाया। पांच बिजलीघर क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में बिजली चोरी के 34 मामले पकड़े गए। सभी मामलों में संबंधित बिजलीघर के जेेई की ओर से विद्युत चोरी अधिनियम में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही पांच टीमें बनाकर शहर में बिजली चेकिंग की गई। विद्युत निगम के अफसरों ने पीएससी और विजिलेंस को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इश दौरान डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में अंडरग्राउंड लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। यहां बिजली चोरी के 11 मामले पकड़े गए। कई स्थानों पर घर के सटा कर लगी स्ट्रीट लाइन की आड़ में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। स्ट्रीट लाइटों के हटाने के बाद केबिल डालकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी गई। चेकिंग के दौरान अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र में आठ, रजा इंटर कालेज और किला बिजलीघर क्षेत्रों में छह-छह और सिविल लाइंस बिजलीघर इलाके में तीन स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में ओर तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed