{"_id":"637e5e5904492008c217d3a3","slug":"fir-against-six-persons-swar-news-mbd4482089179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सहित छह पर जानलेवा हमला और अपहरण के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सहित छह पर जानलेवा हमला और अपहरण के आरोप में रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सहित छह पर जानलेवा हमला और अपहरण के आरोप में रिपोर्ट
पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
फोटो...नंबर 1 स्वार से
संवाद न्यूज एजेंसी
दढ़ियाल। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नगर के एक व्यक्ति से मारपीट और अपहरण के मामले में फंस गए हैं। पुलिस ने जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और उनके भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई संगीन धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और उसके भाई समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को नगर निवासी मकसूद पुत्र कय्यूम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने जिला पंचायत के पूर्व सदस्य हाजी जुल्फेकार हुसैन और उसके भाइयों के खिलाफ अवैध खनन के संबंध में एक जनहित याचिका दायर कर रखी है, जिसकी वजह से यह लोग उससे रंजिश रखते हैं और पूर्व में उसके ऊपर जानलेवा हमला कर चुके हैं। ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में भी उसने इन लोगों के खिलाफ एक अन्य जनहित याचिका दायर की है। आरोप लगाया कि रविवार को वह अपने वकील से मिलकर घर जा रहा था कि रास्ते में काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर जुल्फेकार हुसैन, उसके भाई इश्तेकार, इकरार और सालिम सहित नगर निवासी अय्यूब और स्वार क्षेत्र के ग्राम मुंशीगंज निवासी नसीम उतरे और मारते हुए उसे गाड़ी में डाल लिया।
आरोप है कि इसके बाद वह उसे काशीपुर उत्तराखंड के जंगलों में ले गए और मारपीट करते हुए जनहित याचिका वापस लेने का दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान उसे मसवासी क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर पट्टी भी ले गए जहां स्थित एक घर के कमरे में जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर अवैध असलहे से फायर भी किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बाद में उसे दढ़ियाल लाकर एक घर में बंद कर दिया गया और लात घूंसों से मारा पीटा। बताया कि पत्नी द्वारा पुलिस को सूचना देने पर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
टांडा कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य हाजी जुल्फिकार हुसैन उनके भाई इश्तेकार हुसैन, इकरार हुसैन, सालिम हुसैन पुत्रगण हाजी गुलाम हुसैन, अय्यूब पुत्र हाजी मोहब्बे निवासी दढ़ियाल एवं नसीम पुत्र नामालूम निवासी मुंशीगंज थाना स्वार के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 342, 365 व 506 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जिला पंचायत के पूर्व सदस्य समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। टांडा कोतवाल लव कुमार सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।