फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against five persons

Rampur News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
fir against five persons
मिलक। दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती असदुल्लापुर निवासी मोतीराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री सरला देवी का विवाह दो मई 2022 को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के थाना खटीमा के ग्राम टेड़ाघाट निवासी अविनाश से किया था। टीके में उन्होंने आठ लाख रुपये और सामान जेवर आदि दिया, लेकिन इसके बाद भी लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मिलक कोतवाली में दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुत्री के ससुराल वाले समझौते के लिए तैयार हो गए। समझौते के तहत लगन में 12 लाख 50 हजार रुपये नगद, दान दहेज, कपड़ा जेवर आदि देने के बाद शादी हुई। विवाह के कुछ दिनों बाद उनकी पुत्री के पति और ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग रखी। डिमांड पूरी न होने पर वह सभी लोग पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। उसने बताया कि आए दिन उसके साथ गाली-गलौज के साथ परेशान करने लगे। उनकी पुत्री मां बनने वाली थी। ऐसी स्थिति में भी ससुराल वाले उनकी पुत्री को मायके छोड़ कर चले गए। वह दो बार अपनी पुत्री को लेकर उसकी ससुराल गए, लेकिन उन लोगों ने पुत्री को नहीं रखा। निराश होकर वह उन्होंने खटीमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। बताया कि 28 दिसंबर 2022 को मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता महिला कल्याण विभाग जनपद रामपुर द्वारा उनकी पुत्री और ससुराल वालों के बीच काउंसलिंग कराई गई। ससुराल वालों के पैर भी पकड़े, खुशामद भी की लेकिन वह पुत्री को ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसी दौरान 26 जनवरी को उनकी पुत्री ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसके ससुराल वाले उसे देखने भी नहीं आए। इस दौरान उनकी पुत्री को दान दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहे। प्रताड़ना के कारण उनकी पुत्री की नाक से खून आने लगा और 25 फरवरी को उनकी पुत्री की मौत हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed