{"_id":"5f74d6738ebc3e9b9575d269","slug":"fir-against-14-electric-thief-rampur-news-mbd3644491162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने के लिए अंडरग्राउंड लाइन में ही मार लिया कट, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करने के लिए अंडरग्राउंड लाइन में ही मार लिया कट, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। बिजली विभाग कार्रवाई करते-करते परेशान है, लेकिन करामाती लोग रोजाना ही बिजली चोरी करने के अजब-गजब तरीके निकाल ले रहे हैं। इस बार चोरों ने भूमिगत केबल में ही कट लगाकर बिजली चोरी शुरू कर दी। पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर पर 22 कनेक्शन हैं, जिसमें से 14 लोगों के यहां बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र की बात की जाए तो मोहल्ला मस्जिद झब्बू खां में सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जिस पर 22 लोगों के कनेक्शन हैं। इन लोगों का स्वीकृत भार भी इतना नहीं है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाए, लेकिन इसके बाद भी ओवरलोडिंग हो रही थी। यहां कई बार ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। बुधवार को तड़के अवर अभियंता लोकेश कुमार टीम के साथ मौके पर चेकिंग करने के लिए पहुंच गए, लेकिन कुछ नहीं मिला। ओवरलोडिंग बरकरार थी तो सड़क की खुदाई की गई। जिसे देखकर अफसर भी हैरान रह गए। 14 मकान ऐसे मिले जहां अंडरग्राउंड बिजली लाइन में ही कट लगा लिया गया और एक अतिरिक्त केबल अपने घरों को ले गए थे। इस तरह यहां बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग की ओर से सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बिजली चोरी करने के लिए अजब तरीका निकाला है। बताया कि सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।