{"_id":"67783ef4d373cc36a40d2a0c","slug":"fight-between-two-parties-seven-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-137145-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
Sat, 04 Jan 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। घरेलू विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा की सुभाष नगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र व उसके भाई मन्नू के बीच बृहस्पतिवार की रात घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों के प्रहार से सात लोग घायल हो गए। जिसमें जितेंद्र व उसकी पत्नी रेखा। जबकि, दूसरे पक्ष के मन्नू, उसकी मां कांति देवी, पिता सुभाष, कविता घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायलों का प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। मारपीट की वजह घरेलू विवाद बताया गया है।
विज्ञापन