फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fertilizer shop seal

बिना लाइसेंस खाद बेचने पर दुकान सील, खाद जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fertilizer shop seal
मिलक (रामपुर)। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को खाद की दुकान पर अवैध रूप से डीएपी खाद बिकने की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दुकान सील कर दी गई।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में खाद का मुद्दा गूंज रहा है। समिति सचिवों की हड़ताल के चलते भी खाद की उपलब्धता पर असर पड़ा है। ऐसे में मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार ने रठौंडा चौराहे पर खाद की दुकान पर अवैध रूप से डीएपी खाद बिकने की सूचना पर छापा मारा। एसडीएम को सूचना मिली थी कि संबंधित दुकानदार के पास डीएपी खाद बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है और वह महंगे दामों पर अवैध रूप से खाद की बिक्री कर रहा है। इस पर एसडीएम ने छापा मारकर जिला कृषि अधिकारी को भी मौके पर बुला लिया, जहां बिना लाइसेंस खाद बिकती मिली। दुकानदार खाद बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस पर खाद के कट्टे बरामद कर दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जब्त खाद जिला कृषि अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया है। दुकान को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी की ओर से अमल में लाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर खाद की दुकान पर छापा लगते ही खाद विक्रेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed