फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fertilizer-seeds will be available under one roof, soil will be tested

Rampur News: एक ही छत के नीचे मिलेंगे खाद-बीज, होगी मिट्टी की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer-seeds will be available under one roof, soil will be tested
रामपुर। जिले में कृषि विभाग की ओर से 265 स्थानों पर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। इन पर किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज और मिट्टी की जांच की सुविधा मिलेगी। किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों की सौगात दी। राजस्थान के नागौर जिले से इन केंद्रों का लोकार्पण किया गया। जिसमें जिले में 265 स्थानोें पर किसान समृद्धि केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान आठ हजार से अधिक किसानों ने एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव देखा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि किसानों को एक ही छत के नीचे खाद व बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। जिले में जल्द ही इनका विस्तार किया जाएगा। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक समृद्धि केंद्र खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिल रही मिट्टी की जांच की सुविधा
वन स्टाॅप शॉप कार्यक्रम के अंतर्गत खोले गए समृद्धि केंद्रों से किसानों को अपने नजदीक में कई लाभ मिलेंगे। किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने के लिए तहसील या जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। केंद्रों पर मिट्टी की जांच की सुविधा है।


ये संस्थाएं कर रहीं सहयोग
किसानों की सुविधा के लिए खोले गए इन केंद्रों पर सीएफसीएल, जीएसएफसी, इफ्को, कृभको, एनएफएल, एसएफसी, एमओएसएनसी और यारा कंपनी आदि सहयोग कर रही हैं।


बयान---

जिले भर में 265 स्थानों पर किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों को खाद व बीज के साथ ही मिट्टी की जांच की सुविधा मिलेगी। किसानों को आधुनिक खेती के तौर तरीके सिखाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा भी इन केंद्रों पर है।

नरेंद्र पाल, जिला कृषि अधिकारी रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed