{"_id":"5856e26b4f1c1b203dc05f80","slug":"father-left-two-small-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांधकर अबोध बेटियों को छोड़ गया पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर बांधकर अबोध बेटियों को छोड़ गया पिता
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को मंसूरपुर गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर पर दोनों बच्चियां। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मजबूरी हो या फिर कुछ और वजह... लेकिन एक पिता अपनी अबोध बच्चियों (जिनकी उम्र करीब डेढ़ साल और ढाई साल है) को हाथ-पैर बांधकर कोसी पुल के पास झाड़ियों में कूड़े के ढेर के पास छोड़ गया। सुबह कोहरे और ठंड के बीच दोनों बच्चियां वहीं पर सिसकती रहीं। करीब डेढ़ बजे वहां से गुजरे एक युवक की नजर उन बच्चियों पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और उनको चमरौवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद अकबर के घर पहुंचाया गया। बच्चियां अपने नाम के अलावा सिर्फ इतना ही बता पाईं कि पिता उनको यहां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मंसूरपुर का रहने वाला युवक कोसी पुल की तरफ से गुजर रहा था। इस बीच उसने पुल के पास झाड़ियों में दो छोटी बच्चियों को कूड़े के ढेर में बंधा देखा। उसने मामले की जानकारी आसपास के गांव के लोगों को दी। सूचना पर मंसूरपुर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दोनों बच्चियों के हाथ पैर खोलकर चमरौवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद अकबर के घर पर ले आए। जहां उनको खाना खिलाया गया।
विज्ञापन
लोगों के पूछने पर बड़ी बच्ची ने अपना नाम तैयबा बताया, जबकि दूसरी को अपनी छोटी बहन तानिया बताया। कहा कि दोनो को उसके पिता सुबह के समय बांधकर चले गए थे। यह सुनकर वहां पर खड़ी महिलाओं के आंखों में आंसू आ गए। लेकिन दोनों को यह पता नहीं कि वो कहां कि रहने वाली हैं और उनके पिता उनको यहां पर बांधकर क्यों चले गए। इस का जवाब किसी के पास नहीं था। इधर, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।