{"_id":"603c0e56fff9805947455489","slug":"farmers-working-hard-for-kisan-mahapanchayat-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में किसान महापंचायत के लिए किसानों ने झोंकी ताकत, टिकैत रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में किसान महापंचायत के लिए किसानों ने झोंकी ताकत, टिकैत रहेंगे मौजूद
Mon, 01 Mar 2021 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Mar 2021 03:12 AM IST
सार
- आज राकेश टिकैत की मौजूदगी में होगा आयोजन
- बिलासपुर व उत्तराखंड सीमा से सटे गांवों में हलचल तेज
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
रुद्रपुर में आज होने वाली किसान महापंचायत को लेकर जिले में भी हलचल तेज है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी और डॉ. दर्शन पाल सहित अन्य कई किसान नेता महापंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत में उधमसिंह नगर जनपद के साथ-साथ रामपुर जिले के किसान भी बड़ी तादाद में भाग लेंगे।
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में रामपुर से बड़ी संख्या में किसान भाग ले रहे हैं। जब से आंदोलन शुरू है तब से बॉर्डर तक आवाजाही और आंदोलनकारियों से संपर्क को लेकर सक्रिय हैं। बॉर्डर तक किसानों की आवाजाही के क्रम में रुद्रपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली के जत्थों की वाया रामपुर आवाजाही के दौरान एक मौके पर किसानों और पुलिस के बीच रामपुर-मुरादाबाद बॉर्डर पर संघर्ष भी हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान बिलासपुर के डिबडिबा गांव निवासी युवा किसान नवरीत सिंह की जान जाने और बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान बिलासपुर के बाबा कश्मीर सिंह ने गाजीपुर बार्डर की मौत से रामपुर के किसानों की हलचल बढ़ गई थी।
विज्ञापन
अब जिले में रुद्रपुर में सोमवार को होने वाली महापंचायत को लेकर तेजी है। बिलासपुर समेत उत्तराखंड की सीमा से सटे गांवों में महापंचायत को लेकर सक्रियता नजर आई। यूनियन नेताओं का कहना है कि जिले से बड़ी संख्या में किसान रुद्रपुर की महापंचायत में शामिल होंगे। किसानों और यूनियन नेताओं की सक्रियता देख प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी चौकन्ने हैं।