फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers will receive payment for their paddy within 48 hours of the sale.

Rampur News: धान बेचने के 48 घंटे के अंदर मिलेगा किसानों को भुगतान

Sun, 18 Oct 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers will receive payment for their paddy within 48 hours of the sale.
रामपुर। बारिश और ओलावृष्टि के बाद धान की कटाई देरी से शुरू हो रही है, हालांकि क्रय केंद्रों पर धान पहुंचने लगा है। शनिवार को धान खरीद व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी बनाने के लिए जिला सहकारी बैंक सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,442 रुपये तथा ग्रेड-ए धान का 2,451 रुपये प्रति क्विंटल है, साथ ही श्रमिकों को भुगतान के एवज में किसानों को 20 प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति दी जाएगी। किसानों को भुगतान भी 48 घंटे के अंदर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ प्रिंस चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 1,500 से अधिक किसानों का पंजीकरण धान विक्रय के लिए हो चुका है। धान की खरीद केवल पंजीकृत एवं सत्यापित किसानों से ही की जाएगी। क्रय केंद्र रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में खुलेंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्रय केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बोरे एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। मंडी परिषद के उपकरणों में खराबी होने की स्थिति में संबंधित मंडी द्वारा 24 घंटे के भीतर मरम्मत सुनिश्चित की जाएगी। धान खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के हितों का संरक्षण करते हुए निष्पक्ष एवं सुचारु खरीद सुनिश्चित करें। खरीद में अनियमितता, लापरवाही अथवा किसानों को अनावश्यक परेशानी की शिकायत मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव सहित कृषि, बैंक, श्रम, बाट-माप, भारतीय खाद्य निगम, सहकारिता, मंडी परिषद एवं खाद्य विभाग के अधिकारी तथा सभी क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed